सीरिया में 500 बंदूक़धारियों ने आत्म समर्पण किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39124-सीरिया_में_500_बंदूक़धारियों_ने_आत्म_समर्पण_किया
सैकड़ों सशस्त्र लोगों ने सीरियाई सेना के सामने हथियार डाल दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०१७ १४:२३ Asia/Kolkata
  • सीरिया में 500 बंदूक़धारियों ने आत्म समर्पण किया

सैकड़ों सशस्त्र लोगों ने सीरियाई सेना के सामने हथियार डाल दिए हैं।

सीरिया के होम्स प्रांत के राज्यपाल ने घोषणा की है कि सीरियाई अधिकारियों के साथ समझौते के अंतर्गत होम्स शहर के अलवअर क्षेत्र में 530 सशस्त्र लोगों ने हथियार डाल कर सामान्य जीवन शुरू कर दिया है। तलाल बराज़ी ने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद इन लोगों ने आम लोगों की तरह जीवन शुरू किया है और इन्हें आम लोगों जैसे अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने बाकी सशस्त्र लोगों को भी उनके परिवार के साथ उत्तरी सीरिया में स्थानांतरित किए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि होम्स से इन लोगों को पूरी तरह से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लगभग पचास दिन तक जारी रहेगी।

 

इस बीच रीफ़ दमिश्क़ के राज्यपाल अब्दुल मजीद अलमिसरी ने घोषणा की है कि जिन बंदूक़धारियों ने हथियार डाल दिए हैं और राष्ट्रपति की क्षमा के पात्र बने हैं उन पर मुक़द्दमा नहीं चलाया जाएगा। ज्ञात रहे कि तेरह मार्च को रूस की मध्यस्थता में सीरियाई अधिकारी और सशस्त्र गुट, बंदूक़धारियों और उनके घर वालों के होम्स से चरणबद्ध ढंग से बाहर निकलने पर सहमत हुए थे। सरकार सीरिया ने उनके शांतिपूर्ण ढंग से होम्स से बाहर निकलने की गारंटी ली है। (HN)