सऊदी अरब के प्रवक्ता की बोलती बंद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39234-सऊदी_अरब_के_प्रवक्ता_की_बोलती_बंद
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता की बोलती बंद कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ १२:४६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के प्रवक्ता की बोलती बंद

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता की बोलती बंद कर दी।

लंदन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अलअसीर को भाषण नहीं देने दिया।

प्रेस टीवी के अनुसार मानवाधिकारों के कार्यकर्ताओं ने लंदन में योरोपीय संघ की विदेश संपर्क समिति की बैठक में सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अलअसीर के भाषण के समय उनपर अंडे फेंके और उन्हें भाषण नहीं देने दिया।  इन लोगों ने अलअसीर पर हमल कर दिया किंतु उसके अंगरक्षक उसे बचाकर दूसरे स्थान पर ले गए।

विरोधकर्ताओं का कहना है कि सऊदी अरब, हज़ारों निर्दोष यमन वासियों के जनसंहार का ज़िम्मेदार है और अहमद असीर उन सऊदी हमलों का समर्थन करता है जिनमें निर्दोष यमनी मारे जा रहे हैं।  मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना था कि अहमद असीर, अतिक्रमणकारी देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

ज्ञात रहे कि मार्च 2015 से यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अबतक कम से कम 12000 यमनवासी मारे जा चुके हैं।