आतंकवादियों ने दी अर्दोग़ान को बधाई
Apr १८, २०१७ ११:२० Asia/Kolkata
सीरिया के सक्रिय आतंकवादियों ने तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान को बधाई दी है।
असमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार तुर्की में कराए गए जनमत संग्रह में जीत को लेकर सीरिया में हिंसक कार्यवाहियां करने वाले आतंकवादियों ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान को बधाई दी है। इन आतंकवादियों ने अर्दोग़ान से सीरिया में विस्तृत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार तुर्की में लंबे समय से सक्रिय आतंकवादियों ने यह बधाई देकर एक प्रकार से अंकारा की ओर से उनको दी जाने वाली सहायता के प्रति आभार व्यक्त किया है। जानकारों का कहना है कि तुर्की पर जस्टिस एंड डेवलेमेंट पार्टी के बढ़ते प्रभाव से सीरिया में लड़ने वाले आतंकवादी गुट निश्चिंत है कि भविष्य में उनकी सहायता में अधिक वृद्धि होगी।
टैग्स