आतंकियों का समूल सफ़ाया करके ही दम लेंगेः बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि जब तक देश में एक भी आतंकवादी बचा रहेगा, तब तक आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध जारी रहेगा।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने शनिवार की शाम बास पार्टी की केन्द्रीय समिति की बैठक में बल देकर कहा कि सीरिया पश्चिम की योजनाओं के सामने पूरी शक्ति के साथ डट जाएगा क्योंकि इन योजनाओं का लक्ष्य देश की एकता और एकजुटता को निशाना बनाना है।
बश्शार असद ने कहा कि सीरिया के शत्रु इस युद्ध में सभी मार्गों और संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं जिसमें सबसे स्पष्ट वहाबी और इख़वानी आतंकवाद है।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि पश्चिम सीरिया में हस्तक्षेप करके आतंकवाद का समर्थन करता है, कहा कि पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका का हस्तक्षेप, आतंकवादियों के हित में है।
बश्शार असद ने ख़ान शैख़ून के रासायनिक हमले के बहाने शईरात हवाई छावनी पर अमरीका के हालिया मीज़ाइल हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह हमले रीफ़े हमा में सेना की प्रगति और आतंकवादियों की पराजय के बाद किए गये।
बश्शार असद ने आस्ताना और जेनेवा वार्ताओं पर आशा व्यक्त की और कहा कि वार्ताएं सीरियाई जनता के रक्तपात को रोक सकती हैं। (AK)