अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी में दो बच्चे शहीद
ज़ायोनी शासन के एक पुराने राॅकेट के फटने से दो फ़िलिस्तीनी बच्चे शहीद हो गए हैं।
वर्ष 1948 में फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़े के लिए इस्राईल के हमले के दौरान न फटने वाले एक राॅकेट के फट जाने से मंगलवार की रात दो फ़िलिस्तीनी बालक शहीद हो गए। अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के नक़्ब क्षेत्र के ज़रनूक़ गांव में ज़ायोनी सेना के हमले में इस्तेमाल होने वाले राॅकेट के धमाके में, जिसे निष्क्रिय नहीं बनाया जा सका था दस और सात साल के दो फ़िलिस्तीनी बच्चे शहीद हो गए।
इस्राईल ने 1948 में फ़िलिस्तीन के एक बड़े भाग पर क़ब्ज़ा करने के दौरान अनेक जघन्य अपराध किए थे और 15 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनियों को शहीद करने के अलावा 41 लाख से अधिक फ़िलिस्तीनियों को बेघर भी कर दिया था। इसके बावजूद पिछले साठ साल से फ़िलिस्तीनियों का संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है और वे निरंतर इस्राईल के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं। अक्तूबर 2015 से शुरू होने वाले अलक़ुद्स इंतेफ़ाज़ा आंदोलन में अब तक लगभग 300 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। (HN)