हमास के नए प्रमुख बने इस्माईल हनिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41284-हमास_के_नए_प्रमुख_बने_इस्माईल_हनिया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अपने नए प्रमुख के रूप में इस्माईल हनिया के नाम का एलान कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१७ १४:०५ Asia/Kolkata
  • हमास के नए प्रमुख बने इस्माईल हनिया

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अपने नए प्रमुख के रूप में इस्माईल हनिया के नाम का एलान कर दिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार शनिवार को इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन ने घोषणा करते हुए कहा है कि ख़ालिद मश्अल अब हमास के प्रमुख नहीं रहे बल्कि अब उनके स्थान पर हमास के नए प्रमुख इस्माईल हनिया होंगे।

फिलीस्तीनी सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के नेताओं ने शुक्रवार को हुई एक विशेष बैठक में हमास के राजनीतिक कार्यालय के नए प्रमुख के रूप में इस्माईल हनिया के नाम पर मुहर लगा दी थी, लेकिन हमास ने शनिवार को एक आधिकारिक घोषणा में कहा कि ख़ालिद मश्अल के स्थान पर हमास की बागड़ोर अब इस्माईल हनिया के हाथों में होगी।

रिपोर्ट के अनुसार इस फ़ैसले का औपचारिक रूप से एलान पंद्रह मई को किया जाएगा। इस रिपोर्ट के अनुसार हमास के आंतरिक चुनाव के आधार पर ख़ालिद मश्अल को हमास के सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख के तौर पर ख़ालिद मश्अल की अवधि, पिछले साल समाप्त हो गई थी। (RZ)