फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं पर हमले के लिए विशेष इस्राईली ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41330-फ़िलिस्तीनी_प्रतिरोधकर्ताओं_पर_हमले_के_लिए_विशेष_इस्राईली_ड्रोन
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं को ढूंढने के लिए इस्राईल ने विशेष खोजी ड्रोन तैयार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१७ ११:४१ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं पर हमले के लिए विशेष इस्राईली ड्रोन

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं को ढूंढने के लिए इस्राईल ने विशेष खोजी ड्रोन तैयार किया है।

ज़ायोनी शासन की सेना ने इस्राईली प्रतिरोधकर्ताओं को खोजने के लिए एक विशेष ड्रोन बनाया है जो सुरंगों या घरों में छिपे लोगों की जानकारी देगा।

साढ़े सात किलो भार वाले इस ड्रोन की विशेषता यह है कि वह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है और हर प्रकार के मौसम में देर तक उड़ान भरने में सक्षम है।  तसनीम न्यूज़ के अनुसार इस विशेष ड्रोन के निर्माण का उद्देश्य फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं के ठिकानों और उन्हें तबाह करना है।  इस्राईल का यह विशेष ड्रोन, 5 से 8 किलोमीटर की दूरी को कवर कर सकता है और किसी इमारत या सुरंगों में छिपे लोगों और उनके पास मौजूद उपकरणों का भी पता बता सकता है।