सीरिया, महत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डे पर सेना का नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41730-सीरिया_महत्वपूर्ण_सैन्य_हवाई_अड्डे_पर_सेना_का_नियंत्रण
सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी भाग में सेना के एक अड्डे को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १३, २०१७ १८:१४ Asia/Kolkata
  • सीरिया, महत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डे पर सेना का नियंत्रण

सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी भाग में सेना के एक अड्डे को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सशस्त्र सेना, अलजर्राह के सैन्य अड्डे के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित कालोनियों से आतंकवादी गुटों का सफ़ाया करते हुए इस हवाई अड्डे में प्रविष्ट हो गयी है।

अलजर्राह सैन्य अड्डा पूर्वी हलब में साठ किलोमीटर की दूसरी पर दैरे हाफ़िर और मसकना कालोनियों के बीच स्थित है जिस पर 2013 में आतंकियों ने नियंत्रण कर लिया था।

सीरिया की सशस्त्र सेना और स्वयं सेवी बल ने पिछले गुरुवार को अलजर्राह हवाई अड्डे के पश्चिम में अलमहदूम कालोनी से आतंकियों को खदेड़ दिया था। अलमहदूम कालोनी मसकना शहर के पश्चिमोत्तर में स्थित है और दाइश आतंकवादी गुट का सबसे महत्वपूर्ण अड्डा समझी जाती है।

हलब शहर, सीरिया की सेना के महीनों के परिश्रम के बाद दिसंबर 2016 में आतंकवादी गुट के नियंत्रण से स्वतंत्र हुआ है। ज्ञात रहे कि सीरिया संकट, 2011 में सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकियों के हमलों के कारण आंरभ हुआ है। इस का मुख्य लक्ष्य सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की क़ानूनी सरकार का तख़्ता उलटना है। (AK)