बैतुल मुक़द्दस, एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41744-बैतुल_मुक़द्दस_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने शनिवार को बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही अंजाम देने वाले एक फ़िलिस्तीनी युवा को गोली मार कर शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१७ १४:४९ Asia/Kolkata
  • बैतुल मुक़द्दस, एक फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी सैनिकों ने शनिवार को बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही अंजाम देने वाले एक फ़िलिस्तीनी युवा को गोली मार कर शहीद कर दिया।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार इस फ़िलिस्तीनी युवा की इस्राईल विरोधी कार्यवाही में एक इस्राईली पुलिसकर्मी घायल हो गया। बताया जाता है कि इस्राईल का यह पुलिसकर्मी हमेशा से मस्जिदुल अक़सा में प्रविष्ट होने वाली महिलाओं को परेशान करता था और यातनाएं देता था।

इस्राईली सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट और अतिग्रहण बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों के इंतेफ़ाज़ा आंदोलन आरंभ होने से इस्राईली सैनिक विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनियों पर हमले करते रहते हैं जिनमें इस्राईली सैनिकों के विरुद्ध कार्यवाही का बहाना भी शामिल है।

ज्ञात रहे कि इंतेफ़ाज़ा आंदोलन के आरंभ से अब तक ज़ायोनी सैनिकों के हाथों 310 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं जबकि दर्जनों घायल हो चुके हैं और दसियों को इस्राईली सैनिकों ने गिरफ़्तार कर रखा है। (AK)