फ़िलिस्तीन, ज़ायोनियों की फ़ायरिंग, युवा शहीद
ज़ायोनी बस्ती के निवासियों ने नाब्लस शहर में एक फ़िलिस्तीनी युवा को गोलीमार कर शहीद कर दिया।
फ़िलिस्तीनी समाचार एजेन्सी फ़िलिस्तीन अल यौम की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि गुरुवार करो नाब्लस शहर में फ़िलिस्तीनियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर ज़ायोनियों के सशस्त्र हमलों में बीता शहर का 23 वर्षीय निवासी मोअतज़ हुसैन हेलाल मारा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि उक्त फ़िलिस्तीनी युवा गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया था जिसने बाद में दम तोड़ दिया। ज़ायोनियों के इस हमले में एक पत्रकार भी बुरी तरह घायल हुआ है।
ज़ायोनी शासन की जेलों में बंद भूख हड़ताल कर रहे फिलिस्तीनी बंदियों के समर्थन में फ़िलिस्तीनी गुटों की समन्वित कमेटी के निमंत्रण पर नाब्लस शहर में जन प्रदर्शन हुए थे। इस्राईल की जेल में बंद फ़िलिस्तीनी लगभग 32 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
जार्डन नदी के पश्चिमी तट सहित फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में भूख हड़ताल कर रहे फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में व्यापक स्तर पर प्रदर्शनों और रैलियों का क्रम यथावत जारी है। इन प्रदर्शनों और रैलियों में बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी भाग ले रहे हैं।
ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीनी बंदियों ने 17 अप्रैल से ज़ायोनी शासन की नस्लभेदी कार्यवाहियों पर आपत्ति जताते हुए भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। (AK)