क़तर में विदेशी मज़दूरों का शोषणः एमनेस्टी इंटरनैश्नल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42062-क़तर_में_विदेशी_मज़दूरों_का_शोषणः_एमनेस्टी_इंटरनैश्नल
एमनेस्टी इंटरनैश्नल का कहना है कि क़तर में विदेशी मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १९, २०१७ १७:३४ Asia/Kolkata
  • क़तर में विदेशी मज़दूरों का शोषणः एमनेस्टी इंटरनैश्नल

एमनेस्टी इंटरनैश्नल का कहना है कि क़तर में विदेशी मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है।

एमनेस्टी इंटरनैश्नल के अनुसार क़तर में फुटबाल के विश्वकप के लिए बनाए जाने वाले भव्य स्टेडियम के मज़दूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है।  क़तर, सन 2022 के फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है जिसके लिए इस देश में 200 अरब डॉलर की लागत से आधारभूत ढांचा खड़ा किया जा रहा है।

इस ढ़ांचे के निर्माण के लिए भारत, बांग्लादेश और नेपाल के हजारों मजदूर दिनरात यहां पर काम कर रहे हैं।  मानवाधिकार संगठनों विशेषकर एमनेस्टी इंटरनैश्नल का कहना है कि इन मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।  निर्माण कार्य में लगे मज़दूरों पास रहने के लिए कोई भी ढंग की जगह नहीं है और वे मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित हैं।  इन मजदूरों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं दिया जा रहा है।