सीरिया, आतंकियों पर सेना का भीषण हमला, 50 ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42900-सीरिया_आतंकियों_पर_सेना_का_भीषण_हमला_50_ढेर
सीरिया की सेना ने देश के पूर्वी प्रांत दैरिज़्ज़ूर में आतंकियों के विरुद्ध गुरुवार को कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक तकफ़ीरी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१७ २१:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों पर सेना का भीषण हमला, 50 ढेर

सीरिया की सेना ने देश के पूर्वी प्रांत दैरिज़्ज़ूर में आतंकियों के विरुद्ध गुरुवार को कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक तकफ़ीरी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने हुम्स प्रांत में आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दसियों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

यह एेसी स्थिति में है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों के परिवेष्टन में घिरे फ़ूआ और कफ़रिया नामक शहरों में व्यापक स्तर पर बीमरियां फैल गयी हैं।

लेबनान के अलमनार टीवी चैनल की वेबसाइट ने घोषणा की है कि सीरिया सरकार के साथ होने वाली सहमति के अंतर्गत परिवेष्टन में घिरे फ़ूआ और कफ़रिया के चार बीमार 12 लोगों के साथ हलब की ओर रवाना हो गये और इसके मुक़ाबले में यरमूक कैंप से कुछ सशस्त्र लोग निकले हैं।

ज्ञात रहे कि उत्तरी इदलिब के दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो शीया बाहुल्य क्षेत्र फ़ूआ और कफ़रिया को आतंकियों ने 28 मार्च 2015 में इदलिब पर आतंकियों के नियंत्रण के बाद से परिवेष्टन में ले रखा है और उसके बाद से इन दोनों शहरों पर निरंतर मीज़ाइल और मार्टर गोलों से हमले किए जाते रहे हैं। (AK)