इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़प, एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43148-इस्राईली_सैनिकों_और_फ़िलिस्तीनियों_के_बीच_झड़प_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़े में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच हुई झड़पों में एक फ़िलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१७ ०६:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़प, एक फ़िलिस्तीनी शहीद

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़े में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच हुई झड़पों में एक फ़िलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई है।

मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली सैनिकों ने कफ़र क़ासिम शहर में फ़िलिस्तीनी नागरिक को शहीद कर दिया।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फ़िलिस्तीनी की शहादत के बाद, बड़ी संख्या में ज़ायोनी सैनिकों को इस इलाक़े में तैनात किया गया है।

अंतिम सूचना के मिलने तक कफ़र क़ासिम में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पें जारी थीं।

इन झड़पों में कई इस्राईली सैनिकों के घायल होने के समाचार हैं।

इस्राईली सैनिक विभिन्न बहानों से आए दिन निर्दोष फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार करते रहते हैं और बात बात पर उनकी जान ले लेते हैं। msm