यमन में भिड़े सऊदी अरब और अलक़ाएदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43532-यमन_में_भिड़े_सऊदी_अरब_और_अलक़ाएदा
यमन में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों और अलक़ाएदा के आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१७ ०८:२७ Asia/Kolkata
  • यमन में भिड़े सऊदी अरब और अलक़ाएदा

यमन में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों और अलक़ाएदा के आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।

अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार यमन में पूर्वी प्रांत हज़रमूत में अलक़ाएदा के आतंकवादियों और सऊदी अरब के किराए के सैनिकों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।  वहां से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अलक़ाएदा के आतंकवादियों ने एकदम से सऊदी पिट्टठुओं पर हमला कर दिया।  हमले मारे जाने वालों और घायलों के बारे में रिपोर्ट मिलने तक कोई सूचना सामने नहीं आयी है।  

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पहले एक विस्फोट की आवाज़ सुनाई दी और बाद में दोनो पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।  सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने भी सऊदी पिट्टठुओं का समर्थन करते हुए क्षेत्र पर बमबारी की।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की वित्तीय सहायता से यमन में 2016 से "अलहज़रमिया" नामक गुट का गठन किया गया है जिसका काम सऊदी हितों की रक्षा करना है।  सऊदी अरब ने अपने इन पिट्टठुओं के लिए क्षेत्र में एक सैन्य छावनी भी बनाई है।