कुवैती अमीरः क़तर संकट ख़तरनाक रूप धारण कर सकता है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43582-कुवैती_अमीरः_क़तर_संकट_ख़तरनाक_रूप_धारण_कर_सकता_है
कुवैती अमीर ने फ़ार्स खाड़ी के देशों के बीच जारी तनाव के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १३, २०१७ ११:३६ Asia/Kolkata
  • कुवैती अमीरः क़तर संकट ख़तरनाक रूप धारण कर सकता है

कुवैती अमीर ने फ़ार्स खाड़ी के देशों के बीच जारी तनाव के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

सोमवार को कुवैती अमीर शेख़ सबाह अलअहमद अलसबाह ने क़तर संकट के समाधान के लिए अपनी हालिया, सऊदी अरब, क़तर और संयुक्त अरब इमारात की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, जारी संकट का समाधान यद्यपि एक मुश्किल काम है, लेकिन क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए यह बहुत ज़रूरी है।

कुवैती अमीर का कहना था कि फ़ार्स खाड़ी के देशों के बीच तनाव जारी रहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस संकट के समाधान के लिए कुवैत पूरी कोशिश कर रहा है और वह इस बात की अनुमति नहीं देगा कि यह मतभेद किसी गहरे संकट में बदल जाए।

ग़ौरतलब है कि क़तर और कुछ अरब देशों के बीच मौजूदा मतभेदों को दूर करने के लिए काफ़ी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सऊदी अरब अपने रूख़ पर अड़ा हुआ है और वह क़तर के सामने बहुत कड़ी शर्तें रख रहा है। msm