इस्राईल से सऊदी अरब विमान सेवा आरंभ होगी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43780-इस्राईल_से_सऊदी_अरब_विमान_सेवा_आरंभ_होगी
जायोनी शासन के सूत्रों ने सूचना दी है कि इस्राईल से सऊदी अरब हवाई यात्रा आरंभ करने के बारे में विचार- विमर्श हो रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ ११:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल से सऊदी अरब विमान सेवा आरंभ होगी

जायोनी शासन के सूत्रों ने सूचना दी है कि इस्राईल से सऊदी अरब हवाई यात्रा आरंभ करने के बारे में विचार- विमर्श हो रहा है।

जायोनी समाचार एदीऊत अहारनूत ने इस बात का रहस्योदघाटन किया है कि फिलिस्तीनी हाजियों को तेलअवीव से रियाज़ स्थानांतरित करने के लिए अमेरिका, सऊदी अरब, जार्डन और इस्राईल के मध्य गोपनीय ढंग से वार्ता हो रही है।

अलअहद वेबसाइट ने लिखा है कि जायोनी समाचार एदीऊत अहारनूत ने रहस्योद्घाटन किया है कि फिलिस्तीनी हाजियों को तेलअवीव से सऊदी अरब के मक्का नगर स्थानांतरित करने के लिए अमेरिका, जार्डन, सऊदी अरब और इस्राईल के मध्य गोपनीय ढंग से बात चीत हो रही है।

समाचार पत्र एदीऊत अहारनूत के अनुसार फिलिस्तीनी हाजियों को लेकर इस्राईली विमान थोड़ी देर के लिए जार्डन उतरेगा क्योंकि सऊदी अरब और इस्राईल के बीच अभी खुले संबंध नहीं हुए हैं। इस समाचार पत्र के अनुसार इस योजना को सफल बनाने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता कर रहे हैं और यह वह योजना है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की क्षेत्र की हालिया पहली यात्रा के दौरान पेश किया गया।

एक जानकार वरिष्ठ इस्राईली अधिकारी ने कहा है कि संबंधित पक्षों के मध्य संपर्क में प्रगति हो रही है और तय यह पाया है कि एक विदेशी कंपनी फिलिस्तीनी हाजियों को मक्का पहुंचायेंगी। यह उस स्थिति में है जब इससे पहले फिलिस्तीनी हाजी ज़मीनी रास्ते से हज करने के लिए सऊदी अरब के मक्का नगर जाते थे।

अमेरिका की नई सरकार इस्राईल और अरब देशों के मध्य संबंधों को सामान्य बनाने और फिलिस्तीनी व इस्राईली पक्षों के मध्य वार्ता को सक्रिय बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी प्रकार अमेरिकी अरब देशों और अवैध अधिकृत फिलिस्तीन के मध्य हवाई यात्रा आरंभ कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।

यह उस स्थिति में है जब जायोनी समाचार, रियाज़ से तेलअवीव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा को सऊदी अरब और इस्राईल के मध्य पहली सीधी उड़ान बताना चाहते थे जबकि रियाज़ से तेलअवीव जाने वाला ट्रम्प का विमान थोड़ी देर के लिए साइप्रेस में उतरा था। MM