इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, 4 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43826-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_4_फ़िलिस्तीनी_शहीद
इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में फ़ायरिंग करके चार फ़िलिस्तीनी युवाओं को शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१७ ०६:१० Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, 4 फ़िलिस्तीनी शहीद

इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में फ़ायरिंग करके चार फ़िलिस्तीनी युवाओं को शहीद कर दिया।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की शाम कुछ फ़िलिस्तीनी युवाओं ने इस्राईली सैनिकों पर चाक़ूओं से हमला किया जिसके बाद बैतुल मुक़द्दस के बाबुल अमूद नामक क्षेत्र में झड़पें आरंभ हो गयी जिसमें एक इस्राईली महिला पुलिस अधिकारी मारी गयी तथा दो अन्य सैनिक घायल घायल हुए।

इन झड़पों में चार फ़िलिस्तीनी युवा भी इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में मारे गये। हमले के बाद इस्राईली सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस की ओर जाने वाले समस्त रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए।

इसी मध्य इस्राईली सैनिकों ने शुक्रवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर अवैध कालोनियों के निर्माण के विरोध में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर हमला कर दिया जिसमें दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

अलआलम टीवी चैनल ने भी रिपोर्ट दी है कि पूर्वी ग़़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी नागरिकों और इस्राईली सैनिकों के बीच होने वाली झड़पों में कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गये तथा विषैले आंसू गैस के गोलों के कारण कई फ़िलिस्तीनियों को दम घुटने की शिकायत भी हुई। (AK)