प्रतिबंधों से हमे कोई नुक़सान नहीं हुआ हैः क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43910-प्रतिबंधों_से_हमे_कोई_नुक़सान_नहीं_हुआ_हैः_क़तर
क़तर के वित्तमंत्री ने कहा है कि कुछ अरब देशों की ओर से क़तर पर लगाए गए प्रतिबंधों से देश को कोई क्षति नहीं हुई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १८, २०१७ १६:०१ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों से हमे कोई नुक़सान नहीं हुआ हैः क़तर

क़तर के वित्तमंत्री ने कहा है कि कुछ अरब देशों की ओर से क़तर पर लगाए गए प्रतिबंधों से देश को कोई क्षति नहीं हुई है।

अहमद बिन जासिम आले सानी ने रविवार को कहा कि सारी परियोजनाएं अपना काम कर रही हैं तथा आर्थिक गतिविधियां जारी हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह प्रतिबंधों के साथ भी देश का संचालन कर सकती है।  क़तर के वित्तमंत्री के अनुसार हमारी अर्थव्यवस्था मज़बूत होने के साथ लचकदार भी है।

उन्होंने कहा कि सन 2022 के फुटबाल विश्वकप से संबन्धित काम प्रगति पर है और इसके अतिरिक्त देश के मूलभूत ढांचे के लिए जो परियोजनाएं चल रही थीं वे अपना काम कर रही हैं।  क़तर के वित्तमंत्री ने कहा कि हम चुनौतियों को अवसर में बदल देंगे।

उल्लेखनीय है कि पांच जून को सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन व मिस्र ने क़तर से अपने संबन्ध यह कहते हुए तोड़ लिए थे कि वह चरमपंथ और आतंकवाद का समर्थन करता है।