अलेप्पो के जवानों में फ़ौज में शामिल होने की होड़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44688-अलेप्पो_के_जवानों_में_फ़ौज_में_शामिल_होने_की_होड़
सीरिया के अलेप्पो शहर में बड़ी संख्या में जवान अपनी इच्छा से फ़ौज में भर्ती हो रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१७ १३:३१ Asia/Kolkata
  • अलेप्पो के जवानों में फ़ौज में शामिल होने की होड़

सीरिया के अलेप्पो शहर में बड़ी संख्या में जवान अपनी इच्छा से फ़ौज में भर्ती हो रहे हैं।

इरना के अनुसार, पिछले साल अलेप्पो की आज़ादी के अभियान के ख़त्म होने के समय से अब तक सैकड़ों की संख्या में अलेप्पो या हलब के जवान फ़ौज में शामिल हो चुके हैं।

सीरियाई अधिकारी के अनुसार, ये जवान अपनी इच्छा से फ़ौज में शामिल हुए हैं ताकि आतंकियों के चंगुल से देश को आज़ाद कराने, शांति प्रक्रिया में तेज़ी लाने और हालात को पटरी पे लाने में भागीदार हो सकें।

सीरिया का हलब शहर महीनों के संघर्ष के बाद दिसंबर 2016 में आतंकियों के चंगुल से आज़ाद हुआ।

इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के दरआ प्रांत में सीरियाई सेना के हताहत हुए जवानों और आतंकियों के शवों को आदान-प्रदान करने का पहला चरण पूरा हो गया है।

आतंकवादी गुट जैशुल फ़त्ह के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस चरण में इस आतंकवादी गुट को उसके 11 आतंकियों के शव लौटाए गए और इसके बदले में इस गुट ने सीरियाई सेना के कई जवानों के शव लौटाए। शवों के आदान प्रदान का अगला चरण अगले कुछ दिनों में आयोजित होगा जिसमें सीरियाई सेना के 40 जवानों के शव के बदले में आतंकवादी गुट फ़्री सीरियन आर्मी के आतंकियों के शव लौटाए जाएंगे।  (MAQ/N)