सऊदी अरब के हमलों का यमनी सेना ने दिया करारा जवाब
सऊदी अरब द्वारा लगातार यमनी नागिरकों पर किए जा रहे हवाई हमलों का करारा जवाब देते हुए यमनी सेना ने शनिवार को सऊदी सेना के कई सैन्य ठिकानों को अपने मिज़ाइल हमले का निशाना बनाया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार यमनी सेना ने सऊदी अतिक्रमण के जवाब में उसके सीमावर्ती क्षेत्र जीज़ान में स्थित सैन्य ठिकानों को मिज़ाइल से निशाना बनाया है।
रिपोर्टों के मुताबिक़ यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवानों के मिसाइल हमलों में दर्जनों सऊदी सैनिक मारे गए और घायल हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब सैन्य सूत्रों ने भी स्वीकार किया है कि यमनी सेना के मिसाइल हमले में सऊदी सेना की एक बख़्तरबंद गाड़ी नष्ट हो गई है।
दूसरी ओर सूचना है कि सऊदी सेना की एक इकाई ने यमन के दक्षिणी प्रांत तईज़ के अलमख़ा क्षेत्र के उपनगरीय गांव अलनबवा पर भीषण बमबारी की है। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार सऊद अरब के युद्धक विमानों की बमबारी में एक आम नागरिक हताहत जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सऊदी लड़ाकू विमानों की बमबारी में कई आवासीय मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।
एक और ख़बर के मुताबिक़ सऊदी अरब और उसके गठबंधन द्वारा यमन के नहम नामक प्रांत में की गई भीषण बमबारी में कई घर पूरी तर नष्ट हो गए हैं। अभी इस हमले में हताहत और घायल होने वालों के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। (RZ)