इस्राईली सैनिकों की बर्बरता, एक फ़िलिस्तीनी शिशु शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45092-इस्राईली_सैनिकों_की_बर्बरता_एक_फ़िलिस्तीनी_शिशु_शहीद
उत्तरी रामल्ला में एक शिशु इस्राईली सुरक्षा बल की बर्बरता का शिकार होकर  शहीद हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१७ १०:२९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की बर्बरता, एक फ़िलिस्तीनी शिशु शहीद

उत्तरी रामल्ला में एक शिशु इस्राईली सुरक्षा बल की बर्बरता का शिकार होकर  शहीद हुआ।

 

मेहर न्यूज़ के अनुसार, यह फ़िलिस्तनी शिशु सिर्फ़ डेढ़ साल का था। यह शिशु पश्चिमोत्तरी रामल्ला के आबूद गांव में ज़ायोनी सुरक्षा बलों की ओर से आंसु गैस के गोले की फ़ायरिंग से दम घुटने का शिकार हुआ था और दो महीने हदासा अस्पताल में भर्ती रहने के बाद शुक्रवार को शहीद हो गया।

अलवतन वेबसाइट के अनुसार, इस शिशु की हालत बहुत ख़राब थी लेकिन इसके बावजूद ज़ायोनी सुरक्षा बलों ने इस बच्चे को उसी वक़्त अस्पताल में भर्ती होने से रोक दिया था। इस तरह यह बच्चा देर से अस्पताल में भर्ती हुआ।

यह पहली घटना नहीं है जब ज़ायोनी सैनिक फ़िलिस्तीनी शिशु की मौत का कारण बने हैं। पिछले कुछ दशकों के दौरान ज़ायोनी शासन की हिंसा की भेंट चढ़ने वाले शिशुओं व बच्चों की संख्या बहुत है। (MAQ/N)