हमा में सीरियाई सेना का आप्रेशन कई आतंकी ढेर
Jul १४, २०१७ १४:२५ Asia/Kolkata
सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों ने हमा शहर के पूरब में कई गावों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।
सीरियाई सेना ने अपने घटकों की मदद से हमा शहर के निकट स्थित गावों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की और साथ ही आस पास की पहाड़ियों पर अपनी पोज़ीशन मज़बूत कर ली।
इस कर्यवाही में सेना ने आतंकियों के शस्त्रागार को धमाके से उड़ा दिया जिसमें कम से कम 20 आतंकी मारे गए हैं।
सिलमिया शहर में भी सीरियाई सेना को सफलता मिली है और कई आतंकी मारे गए हैं।
इसी बीच यह सूचना भी है कि रक़्क़ा नगर में कुर्द बलों और दाइशी आतंकियों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं।
सीरिया के अधिकतर मोर्चों पर आतंकियों को लगातार पराजय का सामना करना पड़ रहा है।
टैग्स