क़तर संकट फ़ेक न्यूज़ के आधार पर खड़ा किया गया है,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45476-क़तर_संकट_फ़ेक_न्यूज़_के_आधार_पर_खड़ा_किया_गया_है
क़तर के विदेश मंत्री शैख़ मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने कहा कि क़तर संकट फ़ेक न्यूज़ के आधार पर खड़ा किया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १४, २०१७ १९:१६ Asia/Kolkata
  • क़तर संकट फ़ेक न्यूज़ के आधार पर खड़ा किया गया है,

क़तर के विदेश मंत्री शैख़ मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने कहा कि क़तर संकट फ़ेक न्यूज़ के आधार पर खड़ा किया गया है।

क़तरी विदेश मंत्री ने अपने तुर्क समकक्ष के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 40 दिन बीत चुके हैं और अब तक बहिष्कार करने वाले देशों ने अपने इस आरोप का एक भी सुबूत पेश नहीं किया कि क़तर आतंकवाद का समर्थन कर रहा है।

मुहम्मद अब्दुर्रहमान आले सानी ने कहा कि उनका देश चारों देशों की ओर से पेश की गई मांगों के बारे में बातचीत के लिए तैयार है लेकिन यह वार्ता पारस्परिक सम्मान के आधार पर है और देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करने की कोशिश न की जाए।

क़तर के विदेश मंत्री ने संकट के समाधान के लिए कुवैत की ओर से मध्यस्थता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमरीका भी इस संकट के कूटनैतिक समाधान के लिए समर्थन दे रहा है।

क़तर के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश मतभेदों के समाधान के लिए सार्थक वार्ता करने पर तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संकट को केवल वार्ता द्वारा ही हल किया जा सकता है।

उधर अमरीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमरीका चारों देशों को क़तर के साथ वार्ता के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेश मंत्री रिक्स टिलरसन क़तर संकट के समाधान के लिए मध्यस्थता की कोशिश की लेकिन उन्हें ख़ाली हाथ लौटना पड़ा।