सैन्य विद्रोह से अनुचित लाभ उठा रहे हैं अर्दोग़ानः बुलेंत तज़जान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45598-सैन्य_विद्रोह_से_अनुचित_लाभ_उठा_रहे_हैं_अर्दोग़ानः_बुलेंत_तज़जान
तुर्की के विपक्षी दल का कहना है कि राष्ट्रपति अर्दोग़ान अपनी इच्छानुसार सैन्य विद्रोह का दुरूपयोग कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०१७ १४:०७ Asia/Kolkata
  • सैन्य विद्रोह से अनुचित लाभ उठा रहे हैं अर्दोग़ानः बुलेंत तज़जान

तुर्की के विपक्षी दल का कहना है कि राष्ट्रपति अर्दोग़ान अपनी इच्छानुसार सैन्य विद्रोह का दुरूपयोग कर रहे हैं।

तुर्की के सबसे बड़े विपक्षी दल "तुर्की लोकतांत्रिक पार्टी" के नेता "बुलेंत तज़जान" ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति अर्दोग़ान, 15 जूलाई के सैन्य विद्रोह की आड़ में एक झूठा इतिहास लिखना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि रजब तैयब अर्दोग़ान, 15 जूलाई 2016 को होने वाले विफल सैन्य विद्रोह की गंभीरता से जांच कराने से बच रहे हैं।"बुलेंत तज़जान"  का कहना था कि विद्रोह की जांच कराने के स्थान पर वे लोगों को जेल भेज रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस विफल विद्रोह को अब एक साल हुआ है जबकि इस दौरान हज़ारों लोगों को जेल में डाल दिया गया।

उल्लेखनीय है कि तुर्की में पिछले वर्ष होने वाले विफल सैन्य विद्रोह के बाद से तुर्की की सरकार लगभग एक लाख तीस हज़ार लोगों को जेल में डाल चुकी है जिनमें सैनिक, सरकारी कमर्चारी, वकील, अध्यापक और पत्रकार सभी शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि 15 जूलाई 2016 को तुर्की में एक सैन्य विद्रोह हुआ था जिसमें 249 लोग मारे गए और 2193 अन्य घायल हो गए थे।  तुर्की सरकार का आरोप है कि इसके पीछे गूलेन गुट का हाथ है।