सीरिया में दाइश का एक और हेडक्वार्टर ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45926-सीरिया_में_दाइश_का_एक_और_हेडक्वार्टर_ध्वस्त
सीरियाई सैनिकों ने होम्स प्रांत के पूरब में दाइश के एक कमांड सेंटर को तबाह कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ ११:३३ Asia/Kolkata
  • सीरिया में दाइश का एक और हेडक्वार्टर ध्वस्त

सीरियाई सैनिकों ने होम्स प्रांत के पूरब में दाइश के एक कमांड सेंटर को तबाह कर दिया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि पूर्वी होम्स के उम्मे रीश नामक गांव में स्थापित दाइश के इस मुख्यालय पर सीरियाई सेना और प्रतिरोधकर्ताओं ने हमला किया और वहां मौजूद दाइश के सभी आतंकियों को मार गिराया। सीरिया के युद्धक विमानों ने भी पूर्वी होम्स के कई क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर हमले किए।

 

इस बीच हलब प्रांत के सिलमिया क्षेत्र में स्थित ख़नासिर-असरिया राजमार्ग की ओर सीरियाई सेना की बढ़त निरंतर जारी है और वह आतंकी गुट दाइश को पीछे ढकेलती जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में सीरियाई सेना बूकमाल नगर के क़रीब पहुंच गई है। (HN)