फ़िल्म में नज़र आएंगी सीरिया की फर्स्ट लेडी असमा असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45952-फ़िल्म_में_नज़र_आएंगी_सीरिया_की_फर्स्ट_लेडी_असमा_असद
सीरिया का टीवी चैनल एक फ़िल्म प्रसारित करने जा रहा है जिसमें राष्ट्रपति बश्शार असद की पत्नी असमा असद भी नज़र आएंगी। यह फ़िल्म युवाओं को प्रोत्साहन देती है कि वह अपने देश से युद्ध की गर्द झाड़ें और पुनरनिर्माण के लिए हिम्मत दिखाएं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ १४:११ Asia/Kolkata
  • फ़िल्म में नज़र आएंगी सीरिया की फर्स्ट लेडी असमा असद

सीरिया का टीवी चैनल एक फ़िल्म प्रसारित करने जा रहा है जिसमें राष्ट्रपति बश्शार असद की पत्नी असमा असद भी नज़र आएंगी। यह फ़िल्म युवाओं को प्रोत्साहन देती है कि वह अपने देश से युद्ध की गर्द झाड़ें और पुनरनिर्माण के लिए हिम्मत दिखाएं।

असमा असद ने देश की विकास संस्था में एक महत्वपूर्ण भाषण दिया है। इस भाषण के कुछ अंश भी फ़िल्म में दिखाई देंगे।

पश्चिमी एशिया के देश सीरिया को बहुत भयानक क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय साज़िश का सामना करना पड़ा। अमरीका, फ़्रांस, ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों, इसी तरह क्षेत्र के तुर्की, सऊदी अरब, क़तर, इमारात और जार्डन जैसे देशों ने सीरिया की बश्शार असद सरकार को गिराने के लिए पूरा ज़ोर लगा दिया और इसके लिए आतंकी संगठनों तक को प्रयोग किया लेकिन सीरिया की सरकार सेना और जनता ने अपने घटकों की मदद से इस साज़िश का मुक़ाबला किया और इसे नाकाम बनाया। इस समय देश के अधिकतर भाग आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराए जा चुके हैं और शेष क्षेत्रों में भी आतंकियों की उम्मीदें अब ख़त्म होती जा रही हैं। इन हालात में सीरियाई सरकार जनता की मदद से पुनरनिर्माण का काम शुरू करना चाहती है। यह फ़िल्म इसी विषय पर केन्द्रित है जिसमें असम असद भी दिखाई देंगी।

असम असद सामाजिक और कल्याणकारी संस्थाओं से लंबे समय से जुड़ी रही हैं।