गोलान की ऊंचाईयों के बारे में कोई वार्ता नहीं होगीः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46236-गोलान_की_ऊंचाईयों_के_बारे_में_कोई_वार्ता_नहीं_होगीः_सीरिया
संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के राजदूत ने है कि इस देश की सरकार गोलान की ऊंचाइयों के बारे में अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगी और उसके बारे में वार्ता भी नहीं करेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१७ ०६:४३ Asia/Kolkata
  • गोलान की ऊंचाईयों के बारे में कोई वार्ता नहीं होगीः सीरिया

संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के राजदूत ने है कि इस देश की सरकार गोलान की ऊंचाइयों के बारे में अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगी और उसके बारे में वार्ता भी नहीं करेगी।

समाचार एजेन्सी इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार बश्शार जाफ़री ने मध्यपूर्व की स्थिति के बारे में सुरक्षा परिषद की बैठक में बल देकर कहा कि गोलान की ऊंचाइयां सीरिया का अटूट अंग हैं और सीरिया को इस क्षेत्र पर अपने प्रभुत्व का अधिकार है और इस विषय पर न कोई वार्ता होगी और न ही दमश्मक सरकार इस विषय से पीछे हटेगी।

बश्शार जाफ़री ने कहा कि गोलान की पहाड़ियों में सीरिया के जो नागरिक रहते हैं उन्हें जायोनी शासन की दमनकारी नीतियों और उसके अपराधों का सामना है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरियाई राजदूत ने एक बार फिर जायोनी शासन की जेलों में बंद सीरियाई नागरिकों की रिहाई के लिए सुरक्षा परिषद की ओर से इस शासन पर दबाव डाले जाने की मांग की। MM