सुलह-सफ़ाई के लिए राष्ट्रसंघ आगे आएः क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46300-सुलह_सफ़ाई_के_लिए_राष्ट्रसंघ_आगे_आएः_क़तर
क़तर के विदेशमंत्री ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से मांग की है कि दोहा के साथ अरब देशों के जारी संकट के समाधान के लिए वह आगे आए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २८, २०१७ १२:४२ Asia/Kolkata
  • सुलह-सफ़ाई के लिए राष्ट्रसंघ आगे आएः क़तर

क़तर के विदेशमंत्री ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से मांग की है कि दोहा के साथ अरब देशों के जारी संकट के समाधान के लिए वह आगे आए।

फ्रांस प्रेस के अनुसार क़तर के विदेशमंत्री "मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान बिन जासिम आले सानी" ने गुरूवार की रात संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गोटेरस से भेंटवार्ता की।

न्यूयार्क में पत्रकारों से बात करते हुए क़तर के विदेशमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ, उसकी सुरक्षा परिषद और इस अन्तर्राष्ट्रीय संघ से संबन्धित संगठन, सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों के साथ दोहा के मतभेदों को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि क़तर के सामने वाले पक्ष ने मतभेद दूर करने के लिए कोई भी क़दम नहीं उठाया है जबकि दोहा, इस समस्या के समाधान के उद्देश्य से वार्ता की तत्परता की कई बार घोषणा कर चुका है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने 5 जूलाई को क़तर के साथ कूटनीतिक संबन्ध तोड़ते हुए उसपर प्रतिबंध लगा दिये।  यह देश क़तर पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाते हैं।