80 देशों के नागरिक बिना वीज़े के जा सकते हैं क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47082-80_देशों_के_नागरिक_बिना_वीज़े_के_जा_सकते_हैं_क़तर
विश्व के 80 देशों के नागरिकों को अब क़तर की यात्रा के लिए वीज़े की आवश्यकता नहीं होगी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०९, २०१७ १६:४८ Asia/Kolkata
  • 80 देशों के नागरिक बिना वीज़े के जा सकते हैं क़तर

विश्व के 80 देशों के नागरिकों को अब क़तर की यात्रा के लिए वीज़े की आवश्यकता नहीं होगी।

क़तर की सरकार ने 80 देशों के नागरिकों के लिए अपने देश का वीज़ा ख़त्म कर दिया है।  अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार क़तर एयरलाइन्स के महाप्रबंधक ने बुघवार को एलान किया है कि देश के पर्यटन मंत्रालय ने फ़ैसला किया है कि क़तर की यात्रा करने वाले 80 देशों के नागरिकों को दोहा की यात्रा के लिए इस देश के वीज़े की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अकबर अलबाकिर ने कहा कि इस नियम के लागू होते ही क़तर, पर्यटकों के बहुत उपयुक्त स्थल में बदल जाएगा।  क़तर की ओर से 80 देशों में से जिन देशों के नामों की घोषणा की गई है उनमें भारत, ब्रिटेन, अमरीका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं।  इन देशों  सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को क़तर की यात्रा के लिए अब वीज़े की ज़रूरत नहीं होगी।

ज्ञात रहे कि क़तर की ओर से यह घोषणा एेसे समय में की गई है कि जब इस देश पर सऊदी अरब, बहरैन, संयुक्त अरब इमारात और मिस्र ने प्रतिबंध लगा रखे हैं।