इराक़, बम धमाकों में 2 की मौत 7 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47160-इराक़_बम_धमाकों_में_2_की_मौत_7_घायल
इराक़ के दो प्रांतों बग़दाद और दियाला में हुए बम धमाकों में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१७ १५:३८ Asia/Kolkata
  • इराक़, बम धमाकों में 2 की मौत 7 घायल

इराक़ के दो प्रांतों बग़दाद और दियाला में हुए बम धमाकों में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

गुरुवार को इराक़ की राजधानी बग़दाद के अबू दशीर और शुर्दा राबिआ इलाक़ों में दो बम धमाके हुए, इन धमाकों में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।

बग़दाद पुलिस का कहना है कि यह बम शापिंग कॉम्पलैक्स के निकट रखे गए थे।

इसके अलावा, दियाला प्रांत में भी 2 बम धमाके हुए, जिसमें स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी का एक सदस्य घायल हो गया।

सूत्रों का कहना है कि यह आतंकवादी हमले तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने किए हैं।

इस बीच, इराक़ी स्वयं सेवी बलों ने देश के सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के एक कार बम को नष्ट कर दिया। msm