अब ग़ज्ज़ा में भी इस्राईल की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू  
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47174-अब_ग़ज्ज़ा_में_भी_इस्राईल_की_सुरक्षा_दीवार_का_निर्माण_शुरू
इस्राईल ग़ज्ज़ा पट्टी के तटवर्ती इलाक़े में एक सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है, ताकि समुद्र के रास्ते लोगों को अवैध अधिकृत इलाक़े में जाने से रोक सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१७ ०४:३१ Asia/Kolkata
  • अब ग़ज्ज़ा में भी इस्राईल की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू  

इस्राईल ग़ज्ज़ा पट्टी के तटवर्ती इलाक़े में एक सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है, ताकि समुद्र के रास्ते लोगों को अवैध अधिकृत इलाक़े में जाने से रोक सके।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल ने ग़ज्ज़ा में दीवार के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया ह और उसे आशा है कि यह दीवार अगले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगी।

इस दीवार की लम्बाई 64 किलोमीटर होगी, ग़ज्ज़ा के तटवर्ती इलाक़े में 6 स्थानों पर इस दीवार का निर्माण कार्य जारी है।

पिछले साल इस्राईल ने कहा था कि ग़ज्ज़ा के निकट मिस्र की सीमा पर दीवार का निर्माण करके मिस्र के सीना प्रायद्वीप में सक्रिय गुटों की गतिविधियों को सीमित किया जाएगा।

इस्राईल इससे पहले भी जॉर्डन नदी के अवैध अधिकृत पश्चिमी किनारे में एक दीवार बना चुका है, जिसे विश्व भर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और फ़िलिस्तीनियों ने रंगभेदी दीवार का नाम दिया है। msm