बिना वीज़ा के रह सकेंगे विदेशी साठ दिनों तक क़तर में
क़तर ने घोषणा की है कि भारत सहित 80 देशों के नागरिक, इस देश में 60 दिनों तक बिना वीज़ा के रह सकते हैं।
इस सरकारी घोषणा के अनुसार भारत, अमरीका, न्यूज़ीलैण्ड, लेबनान, दक्षिणी अफ्रीका और यूरोप के कई देशों के नागरिकों को क़तर आने के लिए किसी वीज़े की आवश्यकता नहीं होगी। 80 देशों के इन नागरिकों को क़तर में प्रवेश के समय केवल अपना वैध पास्पोर्ट दिखाना होगा।
क़तर के टूरिज़्म अथारिटी के प्रमुख हसन अब इब्राहीम ने कहा कि वीज़ा छूट की यह योजना, क़तर को क्षेत्र का सबसे खुशहाल देश बनाएगी। इसी बीच क़तर एयरवेज़ के प्रमुख का कहना है कि यह एयरलाइन विश्व के 62 स्थानों से नई उड़ाने भरेगी। विशेष बात यह है कि क़तर में सन 2022 में फुटवाल का वर्ड कप होने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, बहरैन, संयुक्त अरब इमारात और मिस्र ने 5 जून को क़तर पर प्रतिबंध लगाने के साथ इस देश से अपने कूटनैतिक संबन्ध तोड़ लिए थे। सऊदी अरब का कहना है कि अगर क़तर, अरब देशों की मांग मान लेता है तो उसपर लगे प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे किंतु क़तर ने प्रतिबंध लगाने वाले देशों की मांग रद्द कर दी।