दाइश का सिर कुचलने के लिए हर समय तैयारः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47312-दाइश_का_सिर_कुचलने_के_लिए_हर_समय_तैयारः_हिज़बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़बुल्लाह ने एलान किया है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष में वह हमेशा सेना का साथ देने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१७ ११:०९ Asia/Kolkata
  • दाइश का सिर कुचलने के लिए हर समय तैयारः हिज़बुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़बुल्लाह ने एलान किया है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष में वह हमेशा सेना का साथ देने के लिए तैयार है।

लेबनान की संसद में हिज़बुल्लाह से संबन्धित धड़े, "अलवफ़ा लिलमुक़ावेमा" ने रविवार को घोषणा की है कि दाइश के विरुद्ध युद्ध में हिज़बुल्लाह कभी भी लेबनान की सेना को अकेला नहीं छोड़गा।

उल्लेखनीय है कि जूलाई में लेबनान की सेना ने हिज़बुल्लाह के जियालों के साथ मिलकर लेबनान और सीरिया की सीमा पर स्थित अरसाल को आतंकवादियों से स्वतंत्र करा लिया था।  यह क्षेत्र तीन वर्षों के बाद आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त करा लिया था।  इस अभियान में हिज़बुल्लाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।