फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध को रोकने के लिए इस्राईल की नई चाल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47692-फ़िलिस्तीनियों_के_प्रतिरोध_को_रोकने_के_लिए_इस्राईल_की_नई_चाल
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने कहा है कि ज़ायोनी शासन की अतिग्रहित पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के घरों को ध्वस्त करने की कार्यवाही, प्रतिरोध को नहीं रोक पाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१७ १२:२७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध को रोकने के लिए इस्राईल की नई चाल

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने कहा है कि ज़ायोनी शासन की अतिग्रहित पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के घरों को ध्वस्त करने की कार्यवाही, प्रतिरोध को नहीं रोक पाएगी।

फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, हमास के प्रवक्ता होसाम बदरान ने शुक्रवार को बताया कि ज़ायोनी शासन ने एक हफ़्ते में 5 फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के घर ध्वस्त कराए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिरोध के जियाले और उनके परिजन बारंबार यह साबित कर चुके हैं कि सामूहिक दंड व घरों को ध्वस्त करने का कोई नतीजा नहीं निकलेगा बल्कि इससे फ़िलिस्तीनी अपने अधिकार को हासिल करने के लिए और प्रतिरोध करेंगे।

हमास के प्रवक्ता ने फ़िलिस्तीनी संगठनों, राष्ट्रीय व इस्लामी दलों से फ़िलिस्तीनियों के तबाह हुए घरों का पुनर्निर्माण कराने की अपील की है।

ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी शासन के उच्च न्यायालय ने 3 अगस्त को उन फ़िलिस्तीनियों के घरों को ढाने का हुक्म दिया है जिन फ़िलिस्तीनियों के बच्चे ज़ायोनी शासन की दमनकारी नीतियों व अतिग्रहण का मुक़ाबला कर रहे हैं।

ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के भौगोलिक ढांचे में बदलाव और उसे ज़ायोनी रूप देने के लिए अनेक बहानों से फ़िलिस्तीनियों के घरों और मस्जिदों को ध्वस्त कर उन्हें वतन छोड़ने पर मजबूर कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के ऑफ़िस फ़ॉर ह्यूमनिटेरियन अफ़ेयर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों के घरों को सबसे ज़्यादा ध्वस्त किया है, जिससे 1593 फ़िलिस्तीनी बेघर हुए और 7000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों का जीवन प्रभावित हुआ है। (MAQ/N)