पश्चिमी तट में एक फिलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47724-पश्चिमी_तट_में_एक_फिलिस्तीनी_शहीद
फिलिस्तीन के पश्चिमी तट क्षेत्र में इस्राईली सैनिकों की गोली से एक अन्य फिलिस्तीनी नागरिक शहीद हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१७ २१:०३ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी तट में एक फिलिस्तीनी शहीद

फिलिस्तीन के पश्चिमी तट क्षेत्र में इस्राईली सैनिकों की गोली से एक अन्य फिलिस्तीनी नागरिक शहीद हो गया है।

फार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने शनिवार की शाम इस दावे के साथ कि  वह फिलिस्तीनी नागरिक नाबलुस के एक चेक पोस्ट पर इस्राईली सैनिकों पर चाकू से हमले का इरादा रखता था, उसे गोली मार दी।

इस्राईली सैनिकों ने अक्तूबर सन 2015 से अब तक 370 से अधिक फिलिस्तीनियों को चाकू या अन्य चीज़ों से हमले के आरोप में मारा है। 

इसी मध्य फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी तट के " जेनीन" शरणार्थी शिविर पर धावा बोल दिया जिसके बाद होने वाली झड़पों में उन्होंने फायरिंग करके तीन फिलिस्तीनियों को घायल कर दिया जबकि कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया। (Q.A.)