फ़िलिस्तीन के बारे में इराक़ की नीति नहीं बदलीः जाफ़री
इराक़ के विदेशमंत्री का कहना है कि फ़िलिस्तीन के संबन्ध में इराक़ की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
अलएराक़िया टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ी विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने बुधवार को बग़दाद में फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री रेयाज़ मालेकी से भेंट में कहा है कि फ़िलिस्तीन संकट के आरंभ से भी इराक़ी धर्मगुरूओं ने इसका सदा ही समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम फ़िलिस्तीनियों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हैं। इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि हम इस बात के इच्छुक हैं कि संसार के अलग-अलग भागों में रहने वाले फ़िलिस्तीनी विशेषज्ञ, इराक़ के पुनरनिर्माण में अपना सहयोग करें।
इस भेंटवार्ता में फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री रेयाज़ अलमालेकी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि इराक़ ने कभी भी फ़िलिस्तीन के मामले को अनदेखा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह बात फ़िलिस्तीनियों के निकट विशेष महत्व की स्वामी है।