बग़दाद में दो कार बम विस्फोट, कई हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48180-बग़दाद_में_दो_कार_बम_विस्फोट_कई_हताहत_व_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में दो कार बम विस्फोट हुए हैं जिनमें कम से कम 11 आम लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ १०:१९ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में दो कार बम विस्फोट, कई हताहत व घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में दो कार बम विस्फोट हुए हैं जिनमें कम से कम 11 आम लोग मारे गए।

सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार बग़दाद के दक्षिणी क्षेत्र में 30 मिनट के अंतराल से रविवार को दो कार बम विस्फोट हुए।  दक्षिणी बग़दाद के अश्शुरता राबेआ में होने वाले पहले कार बम विस्फोट में कम से कम 3 लोग मारे गए और 5 घायल हो गए।  दूसरे काम बम विस्फोट में 8 लोग मारे गए तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। कार बम विस्फोटों की भीषणता को देखते हुए हताहतों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।  इससे पहले शनिवार की रात भी इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अरबील नगर के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले क्षेत्र में एक भीषण विस्फोट हुआ था।

ज्ञात रहे कि बग़दाद में दो कार बम विस्फोट एेसी स्थिति में हुए हैं कि जब इराक़ी सेना तलअफ़र नगर को दाइश से मुक्त कराने का अभियान चला रही है।  इस अभियान में इराक़ी सैनिकों को भारी सफलताएं मिली हैं।