क़तर का घेराव करने वाले इस्राईल के पिटठू मिस्र
मिस्र के एक पूर्व मंत्री का कहना है कि जिन देशों ने क़तर का परिवेष्टन कर रखा है वे वास्तव में इस्राईल और अमरीका के पिटठू हैं।
मिस्र के पूर्व सूचना एवं प्रसारणमंत्री सलाह अब्दुल मक़सूद ने कहा है कि जिन देशों ने क़तर का परिवेष्टन किया है या उसपर प्रतिबंध लगाए हैं वे अस्ल में इस्राईल और अमरीका के पिटठू हैं। उन्होंने कहा कि मिस्र ने इन प्रतिबंधों में भाग लेकर ग़लत किया है। मिस्र के पूर्व सूचना मंत्री के अनुसार वर्तमान समय में मिस्र, गंभीर राजनैतिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि क़तर के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने वाले देशों का साथ देकर मिस्र, के अधिकारी अपने देश की जनता के ध्यान को आंतरिक समस्याओं से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि 5 जून 2017 को सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, क़तर और मिस्र ने क़तर से अपने कूटनैतिक संबन्ध तोड़ते हुए क़तर के लिए अपनी जल,थल और वायु सीमाएं बंद कर दी थीं।