इस्राईल में नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन, महाभियोग की मांग
सैकड़ों इस्राईल वासियों ने नेतनयाहू के खि़लाफ़ महाभियोग चलाने की मांग की है।
स्काई न्यजू़ के अनुसार शनिवार की शाम सैकड़ों लोगों ने आर्थिक भ्रष्टाचार के कारण ज़ायतनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना था कि लगभग 2002 लोगों ने इन प्रदर्शनों में भाग लिया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में प्लेकार्ड लिएे हुए थे जिनपर लिखा था कि भ्रष्टाचार के कारण नेतनयाहू के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाए। तीन सप्ताह पूर्व भी सैकड़ों लोगों ने नेतनयाहू के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किये थे।
लाखों डालर की रिश्वत लेने के आरोप में ज़ायोनी प्रधानमंत्री से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। नेतनयाहू पर आरोप है कि उन्होंने जर्मनी की एक कंपनी से लाखों डालर की रिश्वत ली है। बताया गया है कि ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू और उनकी पत्नी दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों से यह बात सही सिद्ध होती है कि जेल या नज़रबंदी में से कोई एक, नेतनयाहू की प्रतीक्षा में हैं।