तलअफ़र में मिलने वाली सफलता, आशा के बिल्कुल विपरीत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48334-तलअफ़र_में_मिलने_वाली_सफलता_आशा_के_बिल्कुल_विपरीत
इराक़ के गृहमंत्री ने कहा है कि दाइश के विरुद्ध तलअफ़र में मिलने वाली सफलता, आशा के विपरीत थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २९, २०१७ १०:४६ Asia/Kolkata
  • तलअफ़र में मिलने वाली सफलता, आशा के बिल्कुल विपरीत

इराक़ के गृहमंत्री ने कहा है कि दाइश के विरुद्ध तलअफ़र में मिलने वाली सफलता, आशा के विपरीत थी।

क़ासिम अलअारजी ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना था कि तलअलफ़र की स्वतंत्रता में दो महीनों से छह महीनों का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में इराक़ी सैनिकों के दृढ़ संकल्प ने मात्र एक सप्ताह में इस सफलता को संभव बना दिया।

अलआराजी ने इराक़ और सीरिया की सेनाओं की प्रगति और सफलता को सभी स्वतंत्रता प्रेमियों की स्वतंत्रता बताया।  उन्होंने कहा कि इराक़ और सीरिया में हमें संयुक्त शत्रु का सामना है।

ज्ञात रहे कि 20 अगस्त को इराक़ के तलअफ़र नगर की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ किया गया था और मात्र एक सप्ताह में इसको पूर्ण रूप से दाइश से स्वतंत्र करा लिया गया।