लेबनान से आतंकवादियों का सफ़ाया हो गया हैः सैयद हसन नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बु्ल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि पूर्वी लेबनान के पहाड़ी इलाक़ों पर तकफ़ीरी आतंकवादियों की कई वर्षों की उपस्थिति समाप्त हो गयी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सैयद हसन नसरुल्लाह ने गुरुवार की रात आज़ादी की दूसरी ईद के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तरी लेबनान में आतंकवादियों के साथ युद्ध में लेबनान की सेना और प्रतिरोधकर्ताओं ने विजय हासिल की।
उनका कहना था कि आज लेबनान के किसी भी भाग में आतंकवादी मौजूद नहीं हैं और यह वह सफलता है जिसे दुनिया को जान लेना चाहिए।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन हसन नसरुल्लाह ने बल दिया कि लेबनान और सीरिया की सीमाओं पर आतंकवादियों के विरुद्ध दो अभियानों में मिलने वाली सफलता से अमरीकी बहुत क्रोध में हैं।
उनका कहना था कि जैसे ही यह अभियान आरंभ हुआ वैसे ही अमरीकी अधिकारियों ने लेबनान की सेना को सैन्य उपकरणों की सहायता रोकने की धमकी दे दी।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि आज समस्त लेबनानियों को देश के हित में आगे बढ़ना चाहिए, इस आधार पर सीरिया के साथ संबंध विस्तार और दमिश्क़ के साथ सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
उनका कहना था कि पूर्वोत्तरी लेबनान, सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों की स्थापना, जेसीपीओए को समाप्त करना, यमन में जनसंहार तथा सीरिया में तनाव, ज़ायोनी-अमरीकी- तकफ़ीरी योजना है जिसका मुख्य लक्ष्य मध्यपूर्व के देशों की संपत्तियों को लूटना है।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि अमरीका और इस्राईल को यह षड्यंत्र व्यवहारिक बनाने के लिए दाइश से काफ़ी आशाएं थीं किन्तु प्रतिरोध के मोर्चे ने रूस की सहायता से उन्हें भारी पराजय का मुंह दिखाया। (AK)