नैटो की ओर से दाइश की मदद का रहस्योद्धाटन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48464-नैटो_की_ओर_से_दाइश_की_मदद_का_रहस्योद्धाटन
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि नैटो का एक सदस्य देश, आतंकी गुट दाइश के आतंकवादियों को सशस्त्र करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१७ ११:३९ Asia/Kolkata

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि नैटो का एक सदस्य देश, आतंकी गुट दाइश के आतंकवादियों को सशस्त्र करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने उस देश का नाम नहीं बताया जो दाइश के आतंकियों को सशस्त्र कर रहा है लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि नैटो के सदस्यों में अमरीका ही है जो आतंकवादी गुटों विशेष कर दाइश की सबसे ज़्यादा मदद कर रहा है। इस बात को अमरीका के पिछले राष्ट्रपति चुनाव के अभियान के दौरान हिलेरी क्लिंटन और डोनल्ड ट्रम्प ने कई बार पेश किया था। अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने स्वीकार किया था कि अमरीका ने, इस्लाम धर्म की छवि बिगाड़ने और मध्यपूर्व में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दाइश का गठन किया है।

 

वास्तव में अमरीका,दोहरे मानदंड अपना कर संसार के विभिन्न क्षेत्रों विशेष कर मध्यपूर्व में अपने अवैध लक्ष्यों और मांगों को व्यवहारिक बनाने के चक्कर में हैं। सीरिया व इराक़ में आतंकी गुटों की आर्थिक व सामरिक मदद के बारे में हमेशा ही कई तरह की बातें सामने रही हैं और इसीलिए संसार के बहुत से बुद्धिजीवी, शोधकर्ता और पत्रकार इस विषय की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे हैं। इस संबंध में जो दस्तावेज़ सामने आए हैं उनमें से एक बुलग़ारिया के सूफ़िया शहर से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र की पत्रकार गिलियाना गिटान्डज़ीवा की रिपोर्ट है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में अमरीका की गुप्तचर सेवा और नैटो की देख-रेख में दाइश और अलक़ाएदा जैसे आतंकी गुटों को हथियार देने की अमरीका, ज़ायोनी शासन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात  की एक गुप्त योजना पर से पर्दा उठाया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया।

 

इस बीच जो बात निश्चित है, वह यह है कि तुर्की की सरकार भी उन्हीं देशों की पंक्ति में है जिन्होंने आतंकी गुटों विशेष कर दाइश की प्रभावी मदद की है। वास्तव में तुर्की के राष्ट्रपति एेसी स्थिति में नैटो के एक सदस्य देश की ओर से दाइश की सामरिक मदद किए जाने का रहस्योद्घाटन कर रहे हैं जब इराक़ व सीरिया की सरकारों के अनुसार अन्कारा ने सीरिया व इराक़ की निर्दोष जनता के जनसंहार में काफ़ी अहम भूमिका निभाई है। (HN)