इस्राईल में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48541-इस्राईल_में_अमोनिया_गैस_के_रिसाव_से_हड़कंप
अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दक्षिण में स्थित सेदीरूत शहर में एक कारख़ाने में अमोनिया गैस के टैंकर से रिसाव के कारण ज़ायोनी शासन ने आपात स्थिति की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१७ १४:४३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप

अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के दक्षिण में स्थित सेदीरूत शहर में एक कारख़ाने में अमोनिया गैस के टैंकर से रिसाव के कारण ज़ायोनी शासन ने आपात स्थिति की घोषणा की है।

इरना के अनुसार, ज़ायोनी शासन के सूत्रों ने रविवार को बताया कि सेदीरूत शहर के कारख़ाने में लगभग 6 टन अमोनिया गैस का भंडार मौजूद था।

ज़ायोनी सूत्रों के अनुसार, अग्निशमन विभाग की विशेष इकाई को घटना स्थल भेज कर कारख़ाने को ख़ाली कराया गया।

ग़ौरतलब है कि अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के हैफ़ा शहर में अमोनिया के भंडार को ख़ाली करने के विषय पर कई साल तक बहस के बाद, ज़ायोनी शासन ने शनिवार को हैफ़ा के अमोनिया गैस के भंडार को पूरी तरह ख़ाली कराया। (MAQ/N)