सीरिया, दाइश के हमले में 2 रूसी फ़ौजी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48592-सीरिया_दाइश_के_हमले_में_2_रूसी_फ़ौजी_हताहत
सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के मोर्टार हमले में रूस के 2 सैनिकों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१७ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दाइश के हमले में 2 रूसी फ़ौजी हताहत

सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के मोर्टार हमले में रूस के 2 सैनिकों की मौत हो गई है।

रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह अनुबंधित फ़ौजी रूस के शांति केन्द्र के वाहनों की सुरक्षा पर तैनात थे।

रूसी शांति केन्द्र के वाहनों को जिस समय मोर्टार हमले में निशाना बनाया गया, वह सीरिया के दैर अज्ज़ोर इलाक़े से गुज़र रहा था।

एक फ़ौजी की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घावों की ताब न लाकर अस्पताल में चल बसा।

दाइश ने यह हमला ऐसी स्थिति में किया है, जब सीरियाई सेना पूर्वी शहर दैर अज्ज़ोर को आज़ाद कराने के लिए शहर के निकट तक पहुंच चुकी है।

इससे पहले सोमवार को इस प्रांत के गर्वनर मोहम्मद इब्राहीम समरा ने कहा था कि सीरियाई सैनिक शहर की घेराबंदी को तोड़ते हुए अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, शहर में प्रवेश कर सकते हैं। msm