लेबनान-सीरिया सीमा पर भीषण धमाका
पूर्वी लेबनान में सीरिया की सीमा के निकट भीषण धमाका हुआ।
अलआलम के अनुसार, स्पुटनिक न्यूज़ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गुरुवार को सीरिया से मिले लेबनान के बेक़ाअ नामक क्षेत्र में एक भीषण धमाके की आवाज़ सुनायी दी। रिपोर्ट मिलने तक यह स्पष्ट न हो सका कि क्या इस धमाके में किसी तरह का जानी नुक़सान हुआ है या नहीं।
कुछ सूत्रों ने इस डरावनी आवाज़ को लेबनान-सीरिया की सीमाओं पर इस्राईली युद्धक विमानों के हमले का नतीजा बताया।
ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी शासन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 की अनदेखी करते हुए आए दिन लेबनान की ज़मीनी, हवाई और समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करता है। यह वह प्रस्ताव है जिससे लेबनान-इस्राईल के बीच 33 दिवसीय युद्ध के अंत का रास्ता साफ़ हुआ था।
इसके अलावा इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरिया संकट के दौरान अनेक बार सीरियाई सैनिकों और प्रतिरोध के मोर्चों पर हमले किए ताकि इस तरह आतंकियों की मदद हो। (MAQ/N)