नेतनयाहू की पत्नी घोटाले में शामिल
नेतनयाहू को इस्राईली कोर्ट ने एक झटका देते हुए उनकी पत्नी पर कैटरिंग अफ़ेयर घोटाले के मामले में मुक़द्दमा चलाने की अनुमति दे दी है।
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की पत्नी ज़ायोनी शासन के राजकोष के दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमे का सामना कर रही हैं।
ज़ायोनी शासन के न्याय मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर प्रधान मंत्री बेनिमामिन नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू को सूचित किया है कि उन्हें जनता के पैसे का दुरुपयोग करने के कारण मुक़द्दमे का समाना करना पड़ेगा।
कैटरिंग अफ़ेयर के नाम से प्रकाश में आने वाले स्कैंडल के अंतर्गत ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री की पत्नी सारा नेतनयाहू पर गंभीर आरोप लगे हैं। सारा पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी पैसों से बाहर से भोजन मंगवाया था जिसके कारण सरकारी ख़ज़ाने से हज़ारों यूरो ख़र्च हुए थे।
उल्लेखनीय है कि इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू पर भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं और वह भी जांच का सामना कर रहे हैं। (RZ)