दैरुज़्ज़ूर वायु छावनी की नाकाबंदी टूट गयी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48845-दैरुज़्ज़ूर_वायु_छावनी_की_नाकाबंदी_टूट_गयी
सीरियाई थल सेना ने देश के पूर्वी शहर दैरुज़्ज़ूर में स्थित वायुछावनी की नाकाबंदी तोड़ दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१७ ०१:२६ Asia/Kolkata
  • दैरुज़्ज़ूर वायु छावनी की नाकाबंदी टूट गयी

सीरियाई थल सेना ने देश के पूर्वी शहर दैरुज़्ज़ूर में स्थित वायुछावनी की नाकाबंदी तोड़ दी है।

समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, सीरियाई सैनिकों ने शनिवार को दैरुज़्ज़ूर की वायु छावनी की नाकाबंदी को तोड़ने से पहले स्ट्रैटिजिक दृष्टि से अहम पहाड़ी इलाक़े अलूश, रुबैआत और ख़ैमुद दिफ़ा इलाक़ों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया।

इससे पहले सीरिया जंग के सूचना केन्द्र ने बताया था कि सीरियाई सैनिक दैरुज़्ज़ूर वायु छावनी के एक किलोमीटर भीतर तैनात हो चुके थे।

इस बीच सीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दैरुज़्ज़ूर की नाकाबंदी के टूटने के बाद आतंकियों के ख़िलाफ़ जंग अपने अंत पर है और सीरिया की भूमि के अंतिम भाग को तकफ़ीरी आतंकवाद के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के साथ ही जंग ख़त्म हो जाएगी।

ग़ौरतलब है कि सीरियाई फ़ोर्सेज़ ने हालिया महीनों में प्रतिरोध फ़ोर्से की मदद से आतंकियों की कमर तोड़ दी है। (MAQ/N)