फ़िलिस्तीनियों में एकता के लिए नई कोशिशें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49369-फ़िलिस्तीनियों_में_एकता_के_लिए_नई_कोशिशें
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने रविवार को एक बयान में ग़ज़्ज़ा के संचालन की कमेटी को भंग करने का एलान किया और राष्ट्रीय एकता सरकार से ग़ज़्ज़ा में अपने दायित्वों के निर्वाह की मांग की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०१७ १३:२९ Asia/Kolkata

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने रविवार को एक बयान में ग़ज़्ज़ा के संचालन की कमेटी को भंग करने का एलान किया और राष्ट्रीय एकता सरकार से ग़ज़्ज़ा में अपने दायित्वों के निर्वाह की मांग की।

हमास ने इस कमेटी को इसलिए भंग किया ताकि फ़िलिस्तीनियों की आकांक्षाओं की प्राप्ति में और आगे बढ़े तथा फ़िलिस्तीनियों में राष्ट्रीय एकता को मज़बूत बनाए।

हमास ने कई महीने पहले फ़त्ह आंदोलन की एकपक्षीय कार्यवाहियों की प्रतिक्रिया में ग़ज़्ज़ा के सरकारी विभाग के निरीक्षण के लिए प्रशासनिक कमेटी का गठन किया था।

फ़िलिस्तीनियों के बीच एकता के लिए हमास ने फ़त्ह आंदोलन के साथ बिना पूर्व शर्त वार्ता की तय्यारी का भी एलान किया है।

लगभग 3 साल पहले फ़िलिस्तीनियों की राष्ट्रीय एकता पर आधारित मंत्रीमंडल का गठन हुआ था जिसे फ़िलिस्तीनियों के बीच एकता की दिशा में बहुत अहम समझा जाता है लेकिन राष्ट्रीय एकता के प्रतीक इस मंत्रीमंडल के क्रियाकलापों में बहुत उतार चढ़ाव दिखने में आए।

पश्चिमी सरकारों की ओर से हस्तक्षेप, ज़ायोनी शासन की साज़िशें और हमास का एकाधिकार जमाने वाला रवैया वे तत्व थे जिसके कारण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक मंत्रीमंडल आम फ़िलिस्तीनियों की अपेक्षाओं पर पूरा न उतर सका। यह स्थिति फ़िलिस्तीनियों के लिए ख़तरे की घंटी के समान है क्योंकि ज़ायोनी शासन इन हालात से फ़ायदा उठाकर फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ एक ओर अपनी दमनकारी नीतियां तेज़ करेगा तो दूसरी ओर साठगांठ की साज़िश करेगा ताकि फ़िलिस्तीनियों के अधिकार पूरी तरह बर्बाद हो जाएं। इस तरह फ़िलिस्तीनियों की एकता की कोशिश पश्चिमी सरकारों और ज़ायोनी शासन की साज़िशों के निशाने पर रहेगी। ऐसे हालात में ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में पहले से ज़्यादा प्रतिरोध से यह प्रक्रिया साज़िशों से सुरक्षित रहेगी और फ़िलिस्तीनियों की आकांक्षाओं की प्राप्ति के लिए फ़िलिस्तीनियों के सामने एक स्पष्ट क्षितिज को रेखांकित करेगी। (MAQ/T)