अधिकांश अरब सीरियाई राष्ट्र के साथ हैंः बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49831-अधिकांश_अरब_सीरियाई_राष्ट्र_के_साथ_हैंः_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि अधिकांश अरब, सीरियाई राष्ट्र के समर्थक हैं और जो अरब आतंकवादियों के समर्थक हैं उनकी संख्या इस भारी संख्या के मुकाबले में बहुत कम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१७ १६:२४ Asia/Kolkata

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि अधिकांश अरब, सीरियाई राष्ट्र के समर्थक हैं और जो अरब आतंकवादियों के समर्थक हैं उनकी संख्या इस भारी संख्या के मुकाबले में बहुत कम है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने दमिश्क में मोरतानियाई प्रतिनिधिमंडल से भेंट में बल देकर कहा कि हालिया महीनों में सीरिया यात्रा करने वाले अरब देशों के प्रतिनिधिमंडलों की संख्या में वृद्धि हुई है और इन यात्राओं का सीरियाई राष्ट्र के लिए विशेष व बड़ा संदेश है। उन्होंने बल देकर कहा कि अधिकांश अरब, सीरियाई जनता के साथ हैं।

यह एसी स्थिति में है जब अलजीरिया के विदेशमंत्री ने सीरिया के साथ अपने देश के संबंधों को एतिहासिक बताया है और बल देकर कहा है कि अलजीरिया इस बात का इच्छुक है कि अरब संघ में सीरिया की सदस्यता दोबारा बहाल की जाये।

 वर्ष 2011 में जब सीरिया संकट आरंभ हुआ था तो उसके कुछ महीनों के बाद अरब संघ के विदेशमंत्रियों ने इस संघ में सीरिया की सदस्यता की स्थगित कर दी थी और इससे सीरिया के दुश्मनों  का लक्ष्य सीरिया को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग­- थलग करना था।

सीरिया को हालिया कई वर्षों से एसे संकट का सामना है जिसकी योजना पश्चिम ने तैयार की थी ताकि उसे जायोनी शासन के मुकाबले में प्रतिरोध की अग्रिम पंक्ति से समाप्त किया जा सके।

बहरहाल सीरिया की यात्रा पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों की यात्रा में वृद्धि का एक स्पष्ट संदेश यह है कि बश्शार असद की कानूनी सरकार का तख्ता पलटने के लिए आतंकवादियों और उनके समर्थकों के षडयंत्रों पर पानी फिर चुका है और इस बात का आभास दूसरे राष्ट्र भी करने लगे हैं और दमिश्क की यात्रा पर जाने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंडलों की यात्रा को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है। MM