जर्मनी इस्राईल का वास्तविक दोस्त हैः नेतेनयाहू
जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने संसदीय चुनावों में एक बार फिर अंगेला मर्केल की सफलता का स्वागत किया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने अपने ट्वीट संदेश में अंगेला मर्केल को इस्राईल का वास्तविक मित्र बताया और एक बार फिर जर्मन चांसलर चुने जाने पर उन्हें बधाई दी।
जर्मनी ने सदैव जायोनी शासन को सैन्य हथियार व युद्ध संसाधन बेचे हैं। दूसरे शब्दों में जर्मनी जायोनी शासन की पनडुब्बी की आवश्यकता की आपूर्ति करता है।
ज्ञात रहे कि जर्मनी से पनडुब्बी ख़रीदने के मामले में बिनयामिन नेतेनयाहू पर घूस लेने का आरोप है और इस बात का रहस्योद्घाटन पहली बार नेतेनयाहू की विपक्षी पार्टियों द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले एश एतिद पार्टी के प्रमुख याइर लेपिड ने इस्राईली टेलीविज़न पर एक साक्षात्कार में जर्मनी से पनडुब्बी ख़रीदने के मामले को इस्राईली इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला बताया था। MM
MM